बिहारशरीफ, मई 14 -- भुतपूर्व विधायक राजीव रंजन को दी श्रद्धांजलि 75वीं जयंती पर लोगों ने उन्हें किया याद फोटो: राजीव रंजन: एकंगरसराय आवास पर गुरुवार को 75वीं जयंती पर भुतपूर्व विधायक राजीव रंजन को श्रद्धांजलि देते विधायक रुहेल रंजन व अन्य। एकंगरसराय, निज संवाददाता। इस्लामपुर विधानसभा के एकंगसराय बाजार में भुतपूर्व विधायक राजीव रंजन की 75वीं जयंती मनायी गयी। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधायक रुहेल रंजन ने कहा कि वे सदा गरीबों, दलितों और असहायों की सेवा में लगे रहे। जीवनपर्यंत समाजसेवा से जुड़े रहे। विधायक रहते उन्होंने इस्लामपुर विधान सभा सहित नालन्दा जिले के विकास में अहम योगदान दिया। इस अवसर पर उन्होंने उनके अधूरे कामों को पूरा करने का संकल्प लिया। मौके पर समाजसेवी रजाीव प्रसाद सिंह, जदयू के प्रखंड अध्यक...