भुडेर को विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग के लिए युवाओं ने महापंचायत की
नोएडा, मई 18 -- पलवल,अजित कुमार। जिले के अंतर्गत आने वाले भुडेर क्षेत्र को नया विधानसभा क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर युवाओं और ग्रामीणों ने लामबंद होना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में धतीर गांव के सचिवालय में क्षेत्र के युवाओं द्वारा एक महत्वपूर्ण और विशाल सभा का आयोजन किया गया। महापंचायत में भारी संख्या में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और क्षेत्र के पिछड़ेपन व विकास से जुड़े गंभीर मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। सभा को संबोधित करते हुए युवा वक्ताओं ने प्रशासनिक और राजनीतिक उपेक्षा पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भुडेर क्षेत्र लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं जैसे बेहतर सड़कें, स्वास्थ्य सेवाएं और उच्च शिक्षा संस्थान के अभाव से जूझ रहा है और विकास कार्यों के मामले में इसे हमेशा पीछे धकेला गया है।युवाओं यह भी पढ़ें- गोमिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.