भुड़ासी गांव में जुलूस निकालने की कोशिश, पुलिस ने रुकवाया
रामपुर, अप्रैल 15 -- शाहबाद। भुड़ासी गांव में पाबंदी के बाद भी आंबेडकर शोभायात्रा का जुलूस निकलवाने का प्रयास किया गया। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और आयोजन को रुकवा दिया गया। भुड़ासी गांव में पिछले काफी समय से दो बिरादरियों के बीच तनाव है। पूर्व में आंबेडकर के गाने बजाने पर दलितों की बारात पर हमले का आरोप लगाते हुए केस दर्ज हुआ था। इसके बाद सरकारी जमीन पर आंबेडकर पार्क का बोर्ड लगाने पर माहौल ने और गर्मी पकड़ी थी। हालांकि प्रशासन ने कब्जा नहीं होने दिया था। आंबेडकर जयंती पर माहौल खराब न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन पहले से अलर्ट था। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर जुलूस निकालने पर बिगड़ते बचा माहौल जुलूस निकाले जाने की सख्त मनाही की गई थी। इसके लिए लोगों को पाबंद भी किया गया था। लेकिन इसके बाद भी मंगलवार को जुलूस निकालने का प्रयास हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.