लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- गोला गोकर्णनाथ। ग्राम पंचायत भुड़वारा में एक विशेष जागरूकता कैंप लगाया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। यह कैंप ब्लॉक बांकेगंज प्रशासन के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं एवं जरूरी प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कैंप में मौजूद अधिकारी आफरीन खान ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समय रहते रजिस्ट्री न कराने वाले किसान खाद, सब्सिडी और कृषि ऋण जैसी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपनी फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराएं। बताया गया कि आफरीन खान अब तक 10 से अधिक गांवों में ऐसे जागरूकता कैंप आयोजित कर किसानों को लाभान्वित कर चुकी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.