गाजीपुर, मार्च 13 -- जखनिया। जन जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पवन चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ भुड़कुड़ा कोतवाल श्याम जी यादव के कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए जखनिया रेलवे मैदान के पास बैठक की। इसके बाद कोतवाल के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सब्जी मंडी, चौजा तिराहा होते हुए तहसील में पहुंचे। यहां उप जिलाधिकारी अतुल कुमार को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। पवन चौहान ने बताया कि कोतवाल का रवैया आमजन के प्रति ठीक नहीं है। दो मार्च को जाही गांव से तेरही से खाना खाकर वापस आते समय जखनियां बाजार में चौजा तिराहे पर पार्टी कार्यकर्ता मोनू यादव ,प्रीतम यादव,चंद्रभान चौहान रईस, मोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया। सुबह स्वजन गिरफ्तार करने का कारण जानने पहुंचे तो उन्हें मिलने नहीं दिया गया। डांटकर भगा दिया गया। उप जिलाधिकारी ने पत्रक लेने के बाद जांच करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.