लातेहार, जनवरी 3 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड अंतर्गत नेवाडी पंचायत के सोहदागा गांव स्थित भुट्टेटांड़ टोला में लगाया गया जलमीनार बीते दो वर्षों से खराब पड़ा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह जलमीनार रामसुंदर लोहरा के घर के पास स्थापित किया गया था। ग्रामीण कृष्ण लोहरा, समोद लोहरा सहित अन्य लोगों ने बताया कि जलमीनार में लगाया गया बोरिंग अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर लिया गया था। बोरिंग चोरी हो जाने के बाद से जलमीनार बंद पड़ा है और आज तक इसकी मरम्मत या पुनर्स्थापना नहीं कराई गई है। कई लोग बोरिंग में मोटर लगाकर पानी निकालते हैं व पीते हैं। परिणामस्वरूप गांव में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन से अविलंब इसे ठीक कराकर चालू कराने की मांग की हैं।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.