नई दिल्ली, अगस्त 12 -- भुट्टा ऐसी चीज है, जिसे हम कभी भी खा सकते हैं। बस, ट्रेन, मूवी थिएटर, घर या बाहर कहीं भी आपने भुट्टा लिया होगा और मजे से खाया होगा। कभी आपने बॉयल स्वीट कॉर्न खाया होगा तो कभी भुने हुए भुट्टे का स्वाद लिया होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक ही चीज को हम दो तरह से खा सकते हैं, ऐसे में ज्यादा फायदेमंद कौन होगा? भुट्टा सेहत के लिए फायदेमंद होता है और दोनों ही तरीकों के अपने अलग फायदे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, अधिकतर लोगों को नहीं पता कि कौन सा भुट्टा सेहत के लिए ज्यादा अच्छा माना जाता है।भुट्टा में क्या पाया जाता है भुट्टे में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, और विटामिंस जैसे विटामिन सी, बी6 और फोलेट जैसे खास तत्व होते हैं। इसे खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और पाचन भी बेहतर रहता है। इसमें मौजूद तत्व आंखो...