सिद्धार्थ, अप्रैल 26 -- ककरहवा। बर्डपुर क्षेत्र का भुजौली-लीलाडिहवा पक्की सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। लगभग दो किमी की दूरी में हजारों गड्ढे बन गए हैं। सड़क की गिट्टियां बीच-बीच में बिखर गई हैं। प्रधान श्रीपति ने बताया कि जर्जर सड़क को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों की ओर से मरम्मत कराने का दावा किया गया, लेकिन मरम्मत नहीं हो सका। इस मार्ग से प्रतिदिन लीलाडिहवा बॉर्डर गांव पर एसएसबी जवानों के साथ ही स्थानीय लोगों का आवागमन होता है, बावजूद मार्ग का हाल खराब होने से दिक्कतें हो रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन ने सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...