बलरामपुर, मार्च 8 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर के प्राथमिक विद्यालय भुजेहरा प्रथम स्थित मतदान केंद्र तक पहुंचने में ग्रामीणों को वर्षों से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। भुजेहरा गांव से खैरहनिया तक जाने वाला मार्ग कच्चा और चिकनी मिट्टी से भरा होने के कारण बरसात के दिनों में पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता था। जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से ग्रामीणों, खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ती थीं। कई बार लोग फिसलकर गिर भी चुके थे। इस समस्या को लेकर विगत 22 फरवरी को आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने इस समस्या को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद मामला सुर्खियों में आया। खबर का संज्ञान लेते हुए तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने पहल की और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.