नैनीताल, जून 11 -- नैनीताल, संवाददाता। भुजियाघाट क्षेत्र के मोरा गांव में महिला पर जानलेवा हमला करने वाले तेंदुए की तस्वीर आखिरकार कैमरा ट्रैप में कैद हो गई है। इसके बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है। हालांकि वह पिंजरे तक नहीं पहुंचा। घटना 31 मई की रात करीब 10 बजे की है, जब मनोरा रेंज की बल्यूटी ग्राम पंचायत के अंतर्गत मोरा तोक में रहने वाली 70 वर्षीय पुष्पा देवी पर तेंदुए ने उनके घर के भीतर ही हमला कर दिया। हमले के बाद तेंदुआ महिला को घसीटते हुए करीब 100 मीटर दूर खेतों तक ले गया। इसके बाद उनकी मौत हो गई थी। इस दु:खद घटना के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में 30 कैमरा ट्रैप और तीन पिंजरे लगाए गए हैं। हालांकि तेंदुआ अब तक किसी पिंजरे में नहीं फंसा है, लेकिन हाल ही में वह ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.