गिरडीह, मार्च 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार रविदास मोहल्ला में गुरूवार देर रात भुजाली सीना में घोंपकर अजय दास नामक युवक की हत्या किये जाने के मामले में सात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी मृतक के भाई प्रदुमन कुमार दस के फर्द बयान पर दर्ज की गई है। प्राथमिकी में हुट्टी बाजार निवासी रवि दास, रोहित दास, रूबीन दास, रोनी दास, राहुल दास, रवि दास की पत्नी एवं राजन दास को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इन आरोपियों में पांचों एक ही परिवार के हैं जो रिश्ते में पति-पत्नी व पुत्र हैं। आरोपियों में रोहित, रुबीन एवं रोनी तीनों रवि दास का पुत्र है। वहीं रवि की पत्नी पर भी आरोप है। घटना के बाद से सभी आरोपी घर से फरार हैं। नगर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। कई लोग...