नैनीताल, अप्रैल 10 -- पहले भी भुजान में ठेका किया जा चुका है निरस्त ठेका खोलने की कोशिश की तो होगा तेज आंदोलनगरमपानी, संवाददाता। भुजान में प्रस्तावित शराब की दुकान खोलने की सुगबुगाहट पर स्थानीय लोगों, महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने विरोध जताना शुरू कर दिया है। एक दर्जन से अधिक जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि दुकान खोलने की कोशिश की गई तो जन आंदोलन शुरू होगा।स्थानीय महिलाओं ने कड़ा रूख अपनाते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर शराब की दुकान को नहीं खुलने दिया जाएगा। उन्होंने इसे सामाजिक बुराइयों को बढ़ावा देने वाला कदम बताते हुए प्रशासन से तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ग्राम प्रधान विक्रम मेहरा ने चिंता जताते हुए कहा कि भुजान क्षेत्र में आसपास के लगभग दो दर्जन गांवों के बच्चों के लिए एक विद्यालय है। विद्यालय के समीप शराब की दुकान खुलने से शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.