नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर लगी आग अभी भी भड़क रही है। इस आंदोलन का प्रमुख चेहरा बने मनोज जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे और पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे को ओबीसी नेता छगन भुजबल के मराठा आंदोलन के विरोध का समर्थन न करने की चेतावनी दी है। उन्होंने पंकजा और धनंजय का नाम लेते हुए कहा कि अगर वह छगन भुजबल के समर्थन में मराठा समुदाय का विरोध करते हैं तो अपने राजनीतिक पतन के लिए तैयार रहें। मराठा आरक्षण को लेकर छगन भुजबल और मनोज जरांगे पाटिल के बीच में पिछले कुछ हफ्तों से टकराव बढ़ा हुआ है। इसी क्रम ने उन्होंने पंकजा और धनंजय को भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, "छगन भुजबल के जाल में मत फंसो। अगर आप उनका समर्थन करके मराठा समुदाय का विरोध करते हैं, तो यह आपके राजनीतिक पतन और आपके करियर को खत्म कर देगा।" ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.