लोहरदगा, मार्च 22 -- लोहरदगा, संवाददाता।सरना सनातन महावीर मंडल भुजनियां, लोहरदगा का गठन किया गया। इसमें रामनवमी शोभायात्रा और अन्य कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए कमेटी का मुख्य संरक्षक बासुदेव उरांव को चयनित किया गया। संरक्षक भोला राम, मुकेश साहू को बनाया गया। अध्यक्ष संतोष साहू, संजय राम को कोषाध्यक्ष बनाया गया। महावीर मंडल के द्वारा निर्णय लिया गया कि इस बार ढाक, नगाड़ा, शहनाई के साथ भव्य रूप से शोभायात्रा निकाली जाएगी। राम, सीता, हनुमान के गणवेश में भक्त शोभायात्रा की झांकी में शामिल होंगे। सभी सदस्यों और अधिकारियों ने आयोजन में समर्पित सहयोग की प्रतिबद्धता जतायी। शोभायात्रा में चना-गुड़ और मेडिकल की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।बैठक में सरना सनातन महावीर मंडल के सदस्यों में कृष्णा यादव, गणेश राम, रविन्द्र राम, महेश लोहरा, शिवधन लोहरा,...