बोकारो, मई 3 -- जरीडीह प्रखंड अंतर्गत भुचुंगडीह गांव में आगामी 13 मई को आयोजित होने वाले श्री माता चौकी एवं खाटू श्याम बाबा एवं साईं बाबा के भव्य जागरण को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से जागरण समिति का गठन किया गया है। समिति के मुख्य संयोजक के रूप में प्रकाश कुमार झा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सह-संयोजक के रूप में मुकुंद झा, मुकेश झा, पंकज शर्मा एवं पंकज प्रसाद को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा समिति में अरविंद दास, अजीत दास, राजीव कुमार झा, प्रियांशु पल्लव, श्रेयांश पल्लव, अमित पाठक एवं सुरेश रजवार को सदस्य बनाया गया है। समिति के सदस्यों ने बताया कि यह कार्यक्रम धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक है, जिसमें भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया जाएगा। आयोजन समित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.