कौशाम्बी, मार्च 26 -- कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुरौली में गांव की गलियों को रोशन करने के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपये निकाले गए। इस धनराशि से 35 स्ट्रीट लाइट लगवाने का दावा किया गया है, जबकि मौके पर महज 15 ही दिख रही हैं। गुरौली गांव में 2024 में गांव की गलियों को रोशन करने के लिए स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत अभिलेखों में 35 स्टील लाइट का भुगतान हुआ, जबकि मौके पर पूरे गांव में सिर्फ 15 स्ट्रीट लाइटें ही लगी दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं जो लाइटें लगाई गई हैं, उनमें से भी कई लाइटें बंद पड़ी हैं या खराब हैं। इससे रात के समय गांव के कई रास्ते और मोहल्ले अंधेरे में डूबे रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। इसकी जांच कराई जाए तो किए गए भुगतान व लाइटों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.