मथुरा, जून 24 -- स्वास्थ्य विभाग में गड़बड़ी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब नया मामला राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए खरीदे गए सामान में वित्तीय गड़बड़ी का सामने आया है। यहां सामान आया नहीं और भुगतान कर दिया गया। यही नहीं जो बॉयलर दो हजार रुपये का है, उसका भुगतान 17700 रुपये किया गया है। शिकायत होने पर अब सीएमओ ने कहा है कि इसकी जांच कराई जाएगी। यह प्रकरण काफी गंभीर है। पहला सवाल जब सामान आया ही नहीं तो भुगतान कैसे कर दिया गया। दूसरा सामान आठ गुना ज्यादा तक कीमत में खरीदा गया है। ऐसी गड़बड़ी कैसे हो गयी यह जांच का विषय है। विभाग के सूत्रों का कहना है कि अगर इस प्रकरण की सही तरह से जांच हो जाए तो कई जिम्मेदार इसमें पकड़ में आसकते हैं।

वर्तमान नोडल अधिकारी की शिकायत वर्तमान नोडल अधिकारी ...