रुडकी, जनवरी 22 -- झबरेड़ा, संवाददाता। लक्ष्मी शुगर मिल इकबालपुर में गुरुवार को पूर्व महाप्रबंधक अरुण कुमार भाटी और सुरेश शर्मा शुगर मिल परिसर पहुंचे और कार्यालय का ताला खोलकर महाप्रबंधक की कुर्सी संभाली। दोनों पूर्व अधिकारियों ने कहा कि जब तक लैंडर्स से लिया गया पैसा शुगर मिल मालिक की ओर से वापस नहीं किया जाता, तब तक वे शुगर मिल परिसर से नहीं जाएंगे। अरुण कुमार भाटी ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व वे शुगर मिल के महाप्रबंधक रहे हैं, जबकि उनसे पहले सुरेश शर्मा इस पद पर कार्यरत थे। दोनों के अनुसार, अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शुगर मिल में गन्ना पेराई का कार्य चलाने के लिए अपने जानकारों के माध्यम से लगभग 40 करोड़ रुपये उधार लिए थे, जो अब तक वापस नहीं किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.