बस्ती, जून 23 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के रुधौली नगर पंचायत में स्थित एक पोखरे के सुन्दरीकरण के काम को अधूरा छोड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले भुगतान के आधार पर काम किया गया। दोबारा काम को आगे पूरा कराने के लिए दो लाख का भुगतान करने के बाद भी कोई काम नहीं किया गया। प्रकरण में पुरानी बस्ती पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिद्धार्थनगर जिले के तेतरी बाजार थानांतर्गत सिविल लाइन मोहल्ला निवासी अजीत कुमार अग्रहरि ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनकी फर्म मोनिल कान्ट्रेक्शन कंपनी की प्रोपराइटर नीलम देवी है। उनके स्तर से बस्ती जिले की नगर पंचायत रुधौली में पोखरा सुन्दरीकरण कार्य शुरू किया गया। जिसे राकेश चौधरी निवासी मरवटिया माफी थाना उसका बाजार सिद्धार्थनगर से कराया गया। जिसका भुगतान कैश और ऑनलाइन मा...