भुगतान में देरी पर बिफरे सीएस, बरियारपुर पीएचसी की टीम को मुख्यालय में ही काम निपटाने का फरमान
मुंगेर, मार्च 25 -- मुंगेर, निज संवाददाता। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के करीब होने के बावजूद आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय भुगतान में बरती जा रही शिथिलता पर नाराज सिविल सर्जन डॉ. राजू ने मंगलवार को पीएचसी की पूरी टीम को जिला मुख्यालय तलब किया। इस दौरान उन्होंने वहां के कर्मियों को न केवल कड़ी फटकार लगाई, बल्कि उन्हें मुख्यालय में ही बैठकर लंबित भुगतान प्रक्रिया को तत्काल पूर्ण करने का अल्टीमेटम दे दिया। जानकारी के अनुसार, सिविल सर्जन ने बरियारपुर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, लेखापाल और बीसीएम (प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक) को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जब तक भुगतान की प्रक्रिया पटरी पर नहीं आती, वे मुख्यालय में ही डटे रहेंगे। सीएस डॉ. राजू ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों को बार-बार निर्देशित किया गया था कि 31 मार्च से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.