बिहारशरीफ, मई 20 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार पासवान ने शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रशिक्षण एवं कंटिंजेंसी मद में हुए भुगतान में अनियमितता का आरोप लगाया है। बयान जारी कर बताया कि शिक्षा विभाग से उच्चस्तरीय जांच की मांग के लिए अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। आवेदन में लिखा है कि वहां विभिन्न मदों के भुगतान के लिए कमीशन की मांग की जाती है। वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में प्रशिक्षण और कंटिंजेंसी मद के भुगतान की जांच कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- भुगतान में गड़बड़ी की जांच की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...