जौनपुर, मार्च 21 -- खेतासराय। नगर पंचायत खेतासराय कार्यालय में काम कराने के बाद एक साल से भुगतान के लिए चक्कर काट रहा ठेकेदार शुक्रवार को कार्यालय के सामने कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गया। कहा कि जब तक भुगतान नहीं किया जाता वह धरने पर बैठा रहेगा। धरने पर बैठे ठेकेदार रमेश गुप्ता ने कहा कि एक वर्ष पहले टेंडर के माध्यम से नगर पंचायत कार्यालय में काम कराया था। कुछ भुगतान मिल गया था। लगभग एक लाख रुपए का भुगतान नहीं हो पाया था। उसके लिए उसे बार बार दौड़ाया जा रहा है। ठेकेदार के अनुसार चेयरमैन ने भुगतान के लिए हस्ताक्षर कर दिया है लेकिन ईओ बार बार दौड़ा रहे हैं। ठेकेदार ने ईओ पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। इस सम्बंध में ईओ अलका मौर्या का कहना है कि कमीशन मांगने का आरोप गलत और झूठा है। उन्हें एक आवश्यक मीटिंग में जाना था। ऐसे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.