भुगतान न होने से गोशाला संचालन में परेशानी
महोबा, मई 20 -- महोबा, संवाददाता। ग्राम प्रधान ने ग्राम विकास अधिकारी पर गोशाला के लिए भूसा का भुगतान के ऐवज में कमीशन की मांग करने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि भुगतान न होने से गोशाला संचालन में परेशानी हो रही है। कबरई विकास खंड की ग्राम पंचायत डढहत माफ में गोशाला संचालन में लापरवाही बरती जा रही है। ग्राम प्रधान फूलसिंह राजपूत ने मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार को दिए शिकायती पत्र में कहा कि पंचायत की गोशाला संचालन में परेशानी हो रही है। ग्राम विकास अधिकारी के द्वारा गोशाला के लिए भूसा आदि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि गोशाला के भुगतान के लिए कमीशन की मांग की जा रही है। ग्राम प्रधान ने समस्या के निस्तारण की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.