संभल, अप्रैल 25 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सेमर टोला की करीब 30 महिला मजदूर पिछले एक साल से अपनी मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। महिलाओं का आरोप है कि आलू बीनने की करीब 35 दिनों की मजदूरी आज तक उन्हें नहीं मिली है। महिलाओं ने बताया कि ठेकेदार मनोज (निवासी गांव खेड़ा दास, थाना फेजगंज बेहटा) और महिला ठेकेदार ममता (निवासी सेमर टोला) द्वारा 350 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी पर काम पर ले जाया गया था। उन्होंने संभल और बदायूं जनपद में काम किया, लेकिन मेहनताना नहीं दिया गया। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि ठेकेदार लंबे समय से केवल आश्वासन देते रहे। यह भी पढ़ें- मजदूरी कम देने पर ठेकेदार और महिला को पीटा 22 अप्रैल को जब उन्होंने दोबारा मजदूरी की मांग की, तो आरोप है कि ठेकेदारों ने साफ इंकार कर दिया और धमकी भी दी। इसके बाद सभी मजदूर महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.