शाहजहांपुर, मार्च 31 -- पुवायां। गन्ना भुगतान न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के किसानों ने सोमवार को राजीव चौक पर तहसीलदार का पुतला फूंका। आग लगने पर मौके पर मौजूद पुलिस ने पानी डालकर उसे बुझा दिया। किसान पिछले 14 दिनों से नवीन गल्ला मंडी में धरने पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि चीनी मिलों ने अब तक गन्ने का भुगतान नहीं किया, जिससे आर्थिक संकट बढ़ रहा है। किसानों ने कहा कि भुगतान न होने से बेटियों की शादियां तक प्रभावित हो रही हैं। जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने बताया कि प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। किसानों ने चेतावनी दी है कि जल्द भुगतान न हुआ तो चक्काजाम किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.