बरेली, मार्च 13 -- मानदेय और बकाये का भुगतान नहीं होने से परेशान आशा कार्यकत्रियां गुरुवार को सीएमओ कार्यालय पहुंची। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सीएमओ को ज्ञापन दिया और अपनी समस्याएं बताईं। ज्ञापन में आशा कार्यकत्रियों ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2024-25 से लेकर जनवरी 2026 तक का विभिन्न मदों की प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। बजट उपलब्ध होने के बावजूद जानबूझकर भुगतान रोका जा रहा है, जिससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाने, टीबी स्क्रीनिंग और फाइलेरिया अभियान का मानदेय भी 2023 से लंबित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.