शाहजहांपुर, जनवरी 28 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली में आशा कार्यकर्ता अपनी लंबित मांगों को लेकर सातवें दिन भी धरने पर बैठीं। विमला देवी के नेतृत्व में आशाओं ने बताया कि वे लगातार निष्ठा के साथ कार्य कर रही हैं, लेकिन कई मदों का भुगतान लंबे समय से नहीं हुआ, जिससे आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं। कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि जब तक बकाया राशि नहीं मिलेगी, धरना जारी रहेगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि सब्र का बांध किसी न किसी दिन टूट जाएगा। धरने में नीलमदेवी, सोनी, आलिया बेगम, पिंकी देवी, सिया देवी, राम बेटी, कुसुमादेबी, गीता देवी सहित अन्य आशाएं शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.