गोपालगंज, मार्च 6 -- गोपालगंज। सदर अस्पताल परिसर में तैनात सफाई कर्मियों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। इस बात से नाराज कर्मियों ने शुक्रवार की सुबह से शाम चार बजे तक सफाई कार्य बाधित रखा। जिससे अस्पताल परिसर और वार्डों में गंदगी का अंबार लग गया। मरीजों के बेड के नीचे और वार्डों में गंदगी फैलने से मरीजों व उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधक जान मोहम्मद ने बताया कि सफाई कार्य करीब दस घंटे तक बाधित रहा। जीविका समूह की ओर से आश्वासन मिलने के बाद शाम को फिर से सफाई कार्य शुरू कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.