भुगतान के लिए बीडीओ का पैर पकड़कर गिड़गिड़ाया सप्लायर
गौरीगंज, मई 30 -- अमेठी। संवाददाता विकास खंड कार्यालय अमेठी में बीडीओ के आफिस के सामने आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सप्लाई किए गए सामान का लाखों रुपए न मिलने पर सप्लायर ने धरना दिया और पैसे दिलाने के लिए बीडीओ का पैर पकड़कर गिड़गिड़ाया। बीडीओ के जांच और कार्रवाई के आश्वासन पर उसने धरना समाप्त किया।शनिवार को महक इंटरप्राइजेज जामो के प्रोपराइटर विवेक मिश्रा ने खंड विकास अधिकारी आफिस के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे कार्यालय में हड़कंप मच गया। शाम के समय खंड विकास अधिकारी बृजेश सिंह जब आफिस से जाने लगे तब विवेक मिश्र उनका पैर पकड़कर भुगतान दिलाने के लिए गिड़गिड़ाने लगे। उन्होंने कहा साहब हमारे बच्चों का विद्यालय में एडमिशन नहीं हो रहा है। खाते में पैसा नहीं है। तीन वर्ष हो गए आपूर्ति किए गए सामान के पैसों का भुगतान नहीं हुआ है। विवेक मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.