भदोही, अप्रैल 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय पर सोमवार को पहुंचे सुरियावां ब्लॉक क्षेत्र के दानूपुर पश्चिम पट्टी गांव निवासी मल्लूराम बिंद ने डीएम को पत्रक सौंपा। इसमें पीएम कुसुम योजना के तहत भुगतान के बावजूद सोलर कार्य न कराने का आरोप मढ़ा। मामले की जांच कराते हुए विभागीय स्तर से कार्रवाई कराने की मांग की। इस दौरान बताया कि पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर कृषि कनेक्शन के लिए करीब 23900 रुपया कृषक अंश राशि विभाग को भुगतान कर चुके हैं। जिसका रसीद भी प्रार्थी के पास है। लेकिन विडंबना ही है कि अब तक सोलर का कार्य नहीं कराया जा सका है। यह भी पढ़ें- किसान को पता ही नहीं प्रापर्टी डीलरों ने आवासीय करा दी जमीन ऐसे में पीड़ित बार-बार विभागीय कार्यालय का चक्कर काट रहा है। बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद सुनवाई न होना गंभीर चिंता का विषय बना हु...