भुगतान के बाद भी एनओसी न मिलने की शिकायत पर डीएम नाराज
जौनपुर, मई 17 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले के सभी छह तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य आयोजन सदर तहसील में हुआ। यहां जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने फरियाद सुनी। सभी तहसीलों में कुल मिलाकर 830 मामले आए, जिसमें से 85 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। भुगतान करने के बाद भी एनओसी अब तक नहीं मिलने की शिकायत पर डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को फटकार लगाया और तत्काल समाधान के लिए कहा। शिकायत धन्नोपुर शकरमंडी निवासी इशरत ने की थी। विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाकर प्रचार किया गया। इसके साथ ही बक्शा के पूरेरामजी निवासी प्रमोद कुमार ने शिकायत की। कहा कि जमीन के कुछ गाटा पर पुलिस सुरक्षा में निर्माण के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन राजस्व टीम का गठन होने के बाद भी समस्या के निस्तारण में विलंब किया जा रहा है। इसपर रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.