भुगतान के नाम पर कमीशनखोरी का आरोप, सचिव पर प्रधानों ने लगाए गंभीर आरोप
शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- खुटार,संवाददाता। खुटार विकासखंड की चार ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने ग्राम पंचायत सचिव विवेकशील पाल पर विकास कार्यों के भुगतान के बदले कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रधानों ने सामूहिक शिकायत पत्र जिला पंचायत राज अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा है। प्रधानों का आरोप है कि रौतापुर कलां, रामपुर कला, चमराबोझी और नवाजपुर में कराए गए विकास कार्यों में नाली, खड़ंजा आदि के भुगतान के लिए सचिव द्वारा पहले कमीशन की मांग की जाती है, जिससे भुगतान अटक गया है। साथ ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों के लिए भी सुविधा शुल्क लेने का आरोप है। मामले में ऑडियो रिकॉर्डिंग भी साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत की गई है। बीडीओ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि शिकायत की जांच डीडीओ को सौंपी गई है और रिपोर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.