भुगतान की मांग को लेकर अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
बहराइच, मई 24 -- तेजवापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेजवापुर के संविदा कर्मचारियों को भी तीन माह से मानदेय भुगतान नहीं हुआ है। नाराज कर्मियों ने सीएचसी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। अधीक्षक डॉ. आकांक्षा राय को ज्ञापन सौंपकर जल्द वेतन भुगतान की मांग की। कहा कि वेतन न मिलने के कारण आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। इस दौरान संध्या, श्वेता, सुमन, निशा, सुशीला, आरती, संघमित्रा आदि संविदा कर्मचारी मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- काली पट्टी बांध किया विरोध यह भी पढ़ें- दाम नहीं तो काम नहीं स्लोगन के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.