उरई, मई 24 -- आटा। संवाददाता ग्राम पंचायत अकोड़ी में देवीरत्न के कोने से दुर्गा मंदिर होते हुए विष्णु दुबे के घर तक कराए गए सीसी निर्माण के भुगतान को लेकर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत पोर्टल पर एक ही कार्य से संबंधित अलग-अलग कार्य आईडी में भुगतान दर्शाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद ने बताया कि अगर किसी पंचायत में भुगतान या कार्य रिकॉर्ड को लेकर शिकायत या अनियमितता सामने आती है तो मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...