बरेली, मई 14 -- पंचायत सचिवालय में स्थापित कंप्यूटर सिस्टम की जगह किसी अन्य कंप्यूटर से विकास कार्यों का भुगतान करने के मामले में ग्राम विकास अधिकारी नवाबगंज राजपाल सिंह को डीडीओ ने निलंबित कर दिया है। राजपाल को निलंबन अवधि में खंड विकास अधिकारी कार्यालय फतेहगंज पश्चिमी से सम्बद्ध किया गया है। सभी ग्राम पंचायतों में कराए कार्यों की कार्ययोजना अपलोड किए जाने के बाद वाउचर फीड कर आनलाइन भुगतान ग्राम सचिवालय में स्थापित कंप्यूटर सिस्टम से पंचायत सहायक के माध्यम से कराए जाने की व्यवस्था है। नवाबगंज ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी राजपाल सिंह ने शासनादेश और डीएम की बनाई व्यवस्था के विपरीत अपनी तैनाती क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों का भुगतान पंचायत सचिवालय में स्थापित कंप्यूटर सिस्टम, पंचायत गेटवे के माध्यम से नहीं किया। यह...