मुजफ्फरपुर, जून 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। हैलो...बीएलओ बोल रहे हैं। आप जनगणना वाले में सर्वे का काम किए थे ना। आपका भुगतान अब तक नहीं हुआ है ना। हमलोग विभाग से बोल रहे हैं। कुल कितना काम आपलोगों ने किया है, इसका सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के बाद ही पेमेंट किया जाएगा। कौन से बैंक का खाता दिए थे आपलोग। जल्दी से बताइए, नहीं तो भुगतान रुक जाएगा...। इस तरह के कॉल एक नहीं बल्कि दर्जनों शिक्षकों को अब तक आ चुके हैं।

भुगतान से संबंधित फर्जी कॉल भुगतान कराने को लेकर ये फर्जी कॉल आ रही हैं। शिक्षकों से बैंक अकाउंट मांगा जा रहा है। इस ठगी वाली कॉल आने पर जब शिक्षक कहते हैं कि हमलोग खाता संख्या समेत सब कुछ जमाकर चुके हैं। आपलोग प्रखंड से लेकर जिला स्तर पर इसके बारे में पता किजीए, तो फोन काट दिया जाता है। ठगी की इन कॉलों से परेशान शिक्...