भुई में करंट से युवक की गयी जान
बिहारशरीफ, जून 2 -- करंट प्रवाहित स्टेक के संपर्क में आया युवक सिलाव, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के भुई गांव में मंगलवार को करंट से एक युवक की जान चली गयी। ग्रामीणों की मानें तो युवक पोल के स्टेक के संपर्क में आ गया। स्टेक में करंट प्रवाहित हो रहा था। मृतक की पहचान बुंदेल चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र सुनील चौधरी उर्फ सेठी के रूप में की गयी है। भुई पंचायत के मुखिया सुनील कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे के करीब वह घर से बाहर निकला। पास में ही बिजली का पोल है। उसमें पहले से करंट आ रहा था। युवक उस स्टेक से सट गया। करंट लगते ही जमीन पर गिर गया। कुछ देर बाद पड़ोसी ने उसे देखकर शोर मचाया। लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये। उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि मुखिया ने मौखिक जानकारी दी है। मामले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.