लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- मझगई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के मझरा कन्दरहिया के भुईयन माता मन्दिर पर मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की गई। जानकारी के अनुसार कन्दरहिया निवासी मनोज गुप्ता उर्फ मौने लाल ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना भुइयन माता मंदिर पर की। वही सिद्ध बाबा स्थान बेल टापर बाजार पुरवा शिव मन्दिर त्रिलोकपुर से शोभायात्रा निकालकर गांव के कन्दरहिया स्थित भुइयन माता मंदिर पर स्थापित की गई। मूर्ति स्थापना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजू चौरसिया, मोहित नाग व धीरज गुप्ता आदि भक्तगण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...