भुइयां मुसहर संघ सम्मेलन में आज आयेंगे तेजस्वी यादव
गया, सितम्बर 5 -- राम बिगहा महादलित टोला में रविवार को भुइयां मुसहर संघ सम्मेलन सह झूमर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समारोह का उद्घाटन राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे। कार्यक्रम में राजद बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल, महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचन्द्र रामजी, विधायक सह प्रधान महासचिव रणविजय साहू, सांसद अभय कुशवाहा, पूर्व मंत्री सह सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, विधायक कुमार सर्वजीत सहित अन्य नेता शामिल होंगे। टिकारी विधायक अजय कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजक मनोरंजन कुमार उर्फ भोला मांझी, राम बिगहा (महमन्ना पंचायत) भुइयां मुसहर संघ हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.