भुइयांडीह में कार की टक्कर से नाले में गिरे बाइक सवार दंपती
जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह डीएवी पब्लिक स्कूल के पास सोमवार रात एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क किनारे नाले में गिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नाले से बाहर निकाला गया। उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.