जमशेदपुर, फरवरी 25 -- सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह निवासी 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के बयान पर सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि पीड़िता के अनुसार, आरोपी बस्ती का ही रहने वाला है। वह एक माह से पीड़िता के साथ गलत कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी, जिस कारण उसने घर में यह बात नहीं बताई। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी लगातार उसके साथ गलत कर रहा था। सोमवार को परिजनों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया। वहीं, पीड़िता के मेडिकल कराने की प्रक्रिया जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.