भुंजा-पकौड़ी बेचने वाले की बेटी सिमरन ने पाया राज्य में 10वां स्थान
बगहा, मार्च 30 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। मैट्रिक की परीक्षा में 481 अंक हासिल करके सिमरन कुमारी ने पूरे राज्य में संयुक्त रूप से दसवां स्थान हासिल किया है। सिमरन बेतिया शहर के ही उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, सिंहा छापर में पढ़ाई करती है। उसने बताया कि मैं आगे चलकर यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करना चाहती है। लालगढ़ की निवासी सिमरन ने बताया कि मेरे पिता नंदकिशोर प्रसाद वहीं पर नाश्ते की दुकान चलाते हैं। यहां वे भुंजा-पकौड़ी बेचते हैं। पूरा परिवार इसमें पिता का सहयोग करते हैं। मां व पिता मिलकर यह दुकान चलाते हैं। नियमित रूप से विद्यालय जाती थी। किसी भी तरह का डाउट होने पर शिक्षकों से सहयोग लेती थी। इसके साथ सेल्फ स्टडी नियमित रूप से करती रही। शिक्षक जय सुमंत मुझे समय-समय पर मार्गदर्शन देते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.