बाराबंकी, जनवरी 19 -- बाराबंकी। जिला अस्पताल सोमवार को अवकाश के बाद खुला तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह सात बजे से ही मरीज व तीमारदार गेट पर लाइन में लगना शुरू हो गए। जैसे ही गेट खुला भीड़ पर्चा काउंटर पर लग गई। आनलाइन पर्चा बनाने में लग रहे समय के चलते मरीज धक्का मुक्का करते रहे। जिसके बाद कर्मचारियों ने हाथ से पर्चा बनाकर देना शुरू किया। ओपीडी से लेकर पैथोलॉजी, एक्सरे कक्ष व दवा काउंटर पर भी लोगों को लाइन लग अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। दमा, पेट दर्द व बुखार के आए सबसे ज्यादा मरीज: एक सप्ताह में मौसम में हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता नजर आ रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में 1868 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इसमें पुराने पर्चे पर भी इलाज कराने वाले मरीज शामिल रहे। सुबह शाम सर्दी और दिन में निकल रही धूप लोगों को बीमार कर रही है...