अलीगढ़, अप्रैल 22 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। निर्माधाधीन मकान में शव देख परिजनों का गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित भीड़ ने दो घंटे तक शव नहीं उठाने दिया। आरोपियों के मकान पर बुल्डोजर चलाने की मांग पर अड़ गए। भीड़ की पुलिस कर्मियों से भी नोंकझोंक होती रही। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मोर्चरी भेज दिया। धौर्रा निवासी नरोत्तम की चिल्कौरा नगरिया में निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। जैसे-जैसे परिचित व आसपास के लोगों को हत्या की खबर लगी तो वह घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। शव देख लोगों में आक्रोश पनप गया। पुलिस को कमरे से शव नहीं उठाने दिया। यह भी पढ़ें- भाजपा नेता के पिता की निर्मम हत्या, आंखे फोड़ी परिजनों का आरोप है था कि वारदात में एक नहीं करीब चार-पांच लोग शामिल होंगे। वारदात के बाद आरोपी के परिजन भी वहीं आसपास घूम रहे थे। इस पर परि...