हमीरपुर, मई 30 -- भरुआ सुमेरपुर। बीते गुरुवार की देर रात आए आंधी-तूफान में टूटे बिजली के खंभे अभी तक ठीक नहीं हो सके हैं। बिजली और पानी की किल्लत से परेशान लोगों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। बस स्टॉप के पास लाइन दुरुस्त कर रहे विद्युत विभाग के अवर अभियंता और कर्मियों को मोहल्लेवासियों ने घेर लिया। लोगों ने दो टूक कहा कि जब तक सप्लाई चालू नहीं होगी, किसी को जाने नहीं देंगे। मौके पर पहुंची स्थिति को संभाला। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि तूफान गुरुवार को आया था। शुक्रवार और शनिवार का पूरा दिन निकलने के बाद भी अभी तक उनके घरों की बिजली बहाल नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर में छोटी खराबी होने से भंवरह मोड़ की बिजली गुल बिजली न आने से पानी की भारी किल्लत हो गई है। लोग बूंद बूंद को तरस रहे हैं। अवर अभियंता और कर्मियों का करीब आधे घंटे तक...