बिजनौर, मई 3 -- स्योहारा। स्योहारा-धामपुर रोड पर रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मोहसिन पुत्र जमील अहमद निवासी थाना शेरकोट के रूप में हुई है। मोहसिन शेरकोट से स्योहारा अपने फूफी के यहां अपने एक साथी के साथ गैस सिलेंडर देने आया था। सिलेंडर देने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में मंसूरसराय से पहले यह दुखद हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान मोहसिन ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गया, ज...