चतरा, अप्रैल 17 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि। सिमरिया थाना क्षेत्र के टूटीलावा स्कूल के पास गुरुवार की देर शाम दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान पुंडरा गांव निवासी संतोष पांडे पिता स्वर्गीय कालीचरण पांडेय के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सिमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए सिमरिया रेफलरल अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान संतोष पांडे ने दम तोड़ दिया। जबकि हादसे में संतोष पांडे की पत्नी गंभीर रूप से घायल है, उनका इलाज जारी है। यह भी पढ़ें- बांका: बाइक की टक्कर में चालक गंभीर, रेफर वहीं, दूसरी बाइक पर सवार लावालौंग थाना क्षेत्र के जोजबारी गांव निवासी आशीष तुरी और उनकी मां सानों देवी भी बुरी तरह...