लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, संवाददाता। भीषण सर्दी में भी स्वच्छ पर्यावरण सेना के स्वयंसेवियों गोमती नदी की स्वच्छता का अभियान जारी रखा। संस्था के संयोजक व मनकामेश्वर वार्ड के पार्षद रंजीत सिंह ने बताया कि रविवार सुबह दो घंटे तक चले अभियान में तीन कुंतल कचरा, मूर्तियां आदि नदी से निकाला गया। सभी ने सरकार से गोमती में गिरने वाले नालों को बंद करने की मांग की। इस मौके पर स्वयं सेवक संजय वर्मा, प्रीति जैन, अर्चना सिंह, आनंद वर्मा, पवन, रामकुमार, ललित कश्यप, प्रेम नारायण द्विवेदी, आशीष तिवारी, जेपी यादव, शिव सोनी, शिवराज, विवेक जोशी, जेपी गुप्ता, कमलेश चौधरी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.