कानपुर, जनवरी 5 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कड़ाके की सर्दी में दिल से जुड़ी बीमारियां जानलेवा होती जा रही हैं। कार्डियोलॉजी विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 15 दिनों में दिल संबंधी अलग-अलग बीमारियों के चलते 103 लोगों की मौत हो चुकी है। हर दिन औसतन करीब सात लोगों ने जान गंवाई है। चिंताजनक तथ्य यह है कि इनमें से लगभग 30 फीसदी मृतक 32 से 50 वर्ष की आयु वर्ग के थे। सोमवार को भी पांच लोगों की मौत हो गई। कार्डियोजॉली के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.नीरज कुमार के अनुसार सर्दी में रक्त नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं। जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ऐसे में पहले से हाइपरटेंशन, डायबिटीज या कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोगों के लिए खतरा कई गुना बढ़ जाता है। समस्या तब और गंभीर हो जाती है जब शुरुआती लक्षणों को लोग गैस, थकान या सामान्य सर्दी समझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.