हरदोई, जनवरी 6 -- बेनीगंज। भीषण सर्दी को देखते हुए बेनीगंज कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सरोज ने पौराणिक तीर्थ हत्या हरण में श्रद्धालुओं के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था कराई। तीर्थ परिसर में 14 वर्षों से अनवरत चल रहे श्री सीताराम नाम संकीर्तन में प्रतिदिन सैकड़ों भक्त दिन-रात रुकते और दर्शन-पूजन के लिए आते-जाते रहते हैं। रात्रि गश्त के दौरान कोतवाली प्रभारी ने देखा कि संकीर्तन एवं तीर्थ परिसर में अलाव की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिससे कई श्रद्धालु ठंड से ठिठुरते नजर आए। इस पर उन्होंने तत्काल सूखी लकड़ी की व्यवस्था कराकर विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाया। अलाव की व्यवस्था होने से तीर्थ स्थल पर आए श्रद्धालुओं को ठंड से काफी राहत मिली। संकीर्तन में शामिल भक्तों ने इस सराहनीय पहल के लिए कोतवाली प्रभारी का आभार व्यक्त किया। अनिल सिंह, संदीप पाण्डेय, सुनील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.